ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / career / Bihar job update : बिहार में जल्द होगी 22,089 नर्सों की बहाली, स्वास्थ्य...

Bihar job update : बिहार में जल्द होगी 22,089 नर्सों की बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान

Bihar job update : बिहार में स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने 22,089 नर्सों की बहाली की घोषणा की है। यह कदम नर्सिंग शिक्षा और सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में उठाया गया है।

14-May-2025 07:34 AM

By First Bihar

Bihar job update :  बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने  ऐलान किया कि राज्य में 22,089 नर्सों की बहाली जल्द की जाएगी। इसमें से 11,389 पदों पर बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जबकि 10,700 नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और कुछ तकनीकी कारणों से लंबित है।


स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग पेशेवरों की सराहना करते हुए कहा, “हमारी नर्सें हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान इन्होंने जो सेवा दी, वह अतुलनीय है।” उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा को वैश्विक मानकों पर लाने के लिए सरकार ‘मिशन उन्नयन’ पर कार्य कर रही है, जिससे बिहार को ‘ब्रांड बिहार’ के रूप में नर्सिंग के क्षेत्र में स्थापित किया जा सके।


114 नर्सों को मिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में राज्य भर से चयनित 114 नर्सों को बिहार स्टेट फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव मनोज कुमार, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत भी उपस्थित रहे। इस वर्ष नर्स दिवस की थीम रही: “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य”, जो नर्सों की न केवल स्वास्थ्य सेवा में बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास में भी भूमिका को रेखांकित करती है।