ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / Bihar News: बिहार के युवा अब इजरायल में करेंगे नौकरी, 7 घंटे काम...

Bihar News: बिहार के युवा अब इजरायल में करेंगे नौकरी, 7 घंटे काम के लिए ₹1.61 लाख तनख्वाह; खाली हैं 5000 पद

Bihar News: बिहार के इस जिले के युवाओं के लिए इजरायल में होम बेस्ड केयरगिवर की 5000 नौकरियों का अवसर। 5 अगस्त तक करें आवेदन। 12वीं पास होना अनिवार्य, ₹1.61 लाख मासिक वेतन।

03-Aug-2025 09:26 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका आया है। बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना के निर्देश पर इजरायल में होम बेस्ड केयरगिवर के 5000 पदों के लिए भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त तक बेगूसराय जिला नियोजन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।


आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम और कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 200 घंटे का केयरगिवर कोर्स या GNM/ANM/नर्सिंग डिप्लोमा और बुनियादी अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य है। कुछ मामलों में 10वीं पास उम्मीदवार, जिन्होंने 15 महीने का कम्युनिटी मेडिसिन असिस्टेंट या ANM कोर्स किया हो, वो भी आवेदन कर सकते हैं।


चयनित उम्मीदवारों को इजरायल में बीमार या दिव्यांग व्यक्तियों की देखभाल करनी होगी। कार्यों में खाना बनाना, सफाई, दवा देना, रोगियों की मदद और भावनात्मक सहारा देना शामिल है। वेतन 5,880 न्यू इजरायली शेकेल (लगभग ₹1,61,586) मासिक है जो विनिमय दर के आधार पर बदल सकता है। नियोक्ता आवास, भोजन और मेडिकल बीमा प्रदान करेंगे। काम सप्ताह में 6 दिन, 42-45 घंटे का होगा और ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।


आवेदन के लिए उम्मीदवार बेगूसराय जिला नियोजन कार्यालय में दस्तावेज जमा करें। प्रक्रिया में पंजीकरण, साक्षात्कार, मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन शामिल हैं। भर्ती निःशुल्क है और किसी भी शुल्क मांगने की स्थिति में एनएसडीसी से शिकायत करें।