BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
19-Dec-2020 07:53 PM
PATNA : बिहार चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा बेरोजगारी का मुद्दा अहम रहा. विपक्षी दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी बिहार के युवाओं को नौकरी देने और रोजगार सृजन के वादे किये गए. आपको बता दें कि बिहार सरकार नए साल में बंपर बहाली निकालने जा रही है. सरकारी विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी की जा रही है.
बिहार में नौकरियों को लेकर नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा ऐलान किया है. रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार में राजस्व विभाग में 10 हजार पदों पर सरकारी वैकेंसी निकाली जाएगी, जिसकी प्रक्रिया नए साल में मार्च महीने तक पूरी हो जाएगी. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों के साथ-साथ उन्होंने बेरोजगार युवकों के भविष्य को लेकर भी बातचीत की.
उन्होंने अपने विभाग में मार्च तक दस हजार नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी. आम जनता का दाखिल खारिज, जमाबंदी, एलपीसी जैसे काम उनके नजर में पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को हर घर जाकर समझाने की अपील की. इससे पूर्व कुढ़नी के पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने अपनी पांच वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया.
मंत्री रामसूरत राय ने राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास कोई काम नहीं रह गया है. इस देश की सबसे बड़ी जनता किसान है. किसान हमारे अन्नदाता हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन राज्यों में है. वहा के किसान खुशहाल है. उन्होंने मध्यप्रदेश, यूपी में सबसे अधिक धान की खरीद सरकार ने की है. जिसका उचित मूल्य किसानों को मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी किसान या आम जनता के इंच जमीन को हड़पने नहीं देंगे.