समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
20-Dec-2021 11:32 AM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा अगले साल मेट्रिक परीक्षा देने वाले 25 स्कूलों के सैकड़ों स्टूडेंट्स का भविष्य फंसता दिख रहा है. अगर दो दिनों के अंदर ये स्कूल ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो इन स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स मेट्रिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है.
बता दें बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में अब बहुत अधिक समय नहीं बचा है. वहीं बोर्ड ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. लेकिन 25 स्कूलों के बच्चों को एडमिट कार्ड जारी किए जाने में तकनीकी रुकावट खड़ी हो गई है. बोर्ड ने इन सभी स्कूलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के जरिए इस मामले में जानकारी दे दी है.
वहीं बोर्ड का कहना है कि मैट्रिक परीक्षा में केवल वहीं छात्र-छात्रा शामिल होने के लिए पात्र होंगे. जो अपने स्कूल के स्तर पर सेंटअप परीक्षा पास कर चुके हैं. बोर्ड सूत्रों के मुताबिक पटना जिले के आठ, कैमूर के चार, गया के छह, औरंगाबाद के तीन और भोजपुर, नालंदा, रोहतास, बक्सर जिलों के एक-एक स्कूल ने अभी तक सेंटअप परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण ही बोर्ड को नहीं उपलब्ध कराया है. साथ ही बोर्ड ने कहा है कि ये सभी स्कूल हर हाल में 22 दिसंबर से पहले सेंटअप परीक्षा का रिजल्ट उपलब्ध करा दें. इसके बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किया जा सकेगा.