ब्रेकिंग न्यूज़

फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा

Home / career / बिहार में डॉक्टरों की बंपर बहाली, 10 मई से वॉक इन इंटरव्यू के...

बिहार में डॉक्टरों की बंपर बहाली, 10 मई से वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगी नियुक्ति

02-May-2021 01:06 PM

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना की वजह से जहां लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी तो वहीं अब आपदा के इस समय में कई मौके भी सामने आ रहे हैं. इसी क्रम मेंबिहार सरकार एक साथ डेढ़ हजार से अधिक डॉक्‍टरों की बहाली करने जा रही है. इनमें 1000 डॉक्‍टरों की बहाली केवल इंटरव्‍यू यानी साक्षात्‍कार के आधार पर होगी, जिसके लिए तिथि सरकार ने घोषित कर दी है. इसके लिए साक्षात्‍कार 10 मई को आयोजित किया जाएगा.


सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेयने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 536 ब्लॉक में संविदा पर डॉक्टरों की बहाली के फैसले के बाद अब संविदा पर एक हजार डॉक्टर नियुक्त करने की मंजूरी राज्य मंत्रिमंडल ने दी है. उन्होंने बताया कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को संविदा पर डॉक्टर बहाल करने के अधिकार दिए गए हैं. 10 मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा और डॉक्टर बहाल कर लिए जाएंगे.


मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि अस्पतालों में पारा मेडिक्स और लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अस्थाई नियक्ति का अधिकार सिविल सर्जन को दिया गया है. यह नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी. इसके अलावा सामान्य डॉक्टर के रिक्त 2362 और विशेषज्ञ डॉक्टर के 3706 पद पर नियक्ति के लिए तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है. यह नियुक्ति भी जल्द से जल्दकिया जाएगा. मंगल पांडेय ने बताया एक और बड़ा निर्णय हुआ है कि जो सीनियर रेजिडेंट हाल में सेवा निवृत्त हुए हैं वे और तीन महीने तक सरकार को अपनी सेवा दे सकेंगे.