पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-Sep-2021 09:44 AM
PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. बिहार में सरकारी पदों पर बंपर बहाली निकलने वाली है. लगभग 20 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह एलान किया कि हेल्थ डिपार्टमेंट में 20 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी. मंगल पांडेय ने कहा कि 10 हजार रेगुलर और 8 हजार से अधिक संविदा पदों नर्स की बहाली की जाएगी. जल्द ही बिहार सरकार बहाली प्रक्रिया को शुरू करेगी.
बिहार सरकार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली करने वाली है. बिहार में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी है. राज्य में जल्द ही 45000 से ज्यादा शिक्षकों की बहाली होगी. बिहार सरकार की कैबिनेट की मीटिंग में भी यह निर्णय पारित हो गया है. प्राथमिक स्कूलों में 40518 शिक्षकों की बहाली होगी. जबकि माध्यमिक स्कूलों में 5334 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी.
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक भर्ती के संबंध में जल्द ही ऑफिशियल अधिसूचना जारी कर जानकारी साझा की जा सकती है. इस भर्ती में हेड और प्रिंसिपल के पदों पर भी नियुक्तियां करने की संभावना जताई जा रही है. यह भर्ती प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा के बाद पूरी की जाएगी. जिसके तहत 45 हजार के करीब सरकारी अध्यापक भरे जाएंगे.