Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
27-May-2023 10:05 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सैकड़ों निजी स्कूल बार बार निर्देश देने के बाद भी अपना यू डायस रिपोर्ट को दर्ज नहीं कर रहे हैं. जिस वजह से राज्य के 4026 निजी स्चूलों पर अब गाज गिरने वाली है. बता दें यू-डायस 2022-23 में बच्चों के आंकड़ों की जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों के यू-डायस कोड को रद्द करने की तैयारी की जा रही है. जिसमें पटना जिले के सबसे ज्यादा 401 स्कूल शामिल हैं.
इसके साथ ही भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और गोपालगंज के 2-2 से अधिक निजी स्कूलों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं अन्य जिलों के भी 50 से 100 निजी स्कूल को नोटिस जारी किया गया है. सभी प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा स्कूलों को बच्चों के GG 15 दिनों से निजी आंकड़ों की जानकारी यू-डायस में भरने को कहा जा रहा है. लेकिन अभी तक ज्यादातर स्कूलों ने यू-डायस भरना भी शुरू नहीं किया है. ऐसे स्कूल पर कार्रवाई करने का आदेश मिला है. प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बता दे यू-डायस कोड रद्द किये जाने की जानकारी शुक्रवार से निजी स्कूलों को उनका दी जाने लगी है.
बता दें शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों को UDISE भरने का आदेश दिसंबर, 2022 में ही दिया गया था. साथ ही CBSE ने भी सभी स्कूलों को इसे जल्द से जल्द भरने को कहा था. जिसके लिए CBSE की वेबसाइट पर भी पहली बार नोटिफिकेशन जारी किया गया था.
यू-डायस कोड खत्म तो मान्यता भी रद्द
मालूम हो कि CBSE और ICSI के द्वारा सभी स्कूलों को UDISE कोड अनिवार्य किया गया है. स्कूल को मान्यता लेने के लिए यू-डायस कोड जरूरी है. इसलिए अगर किसी स्कूल का यू-डायस कोड को रद्द किया जाता है तो इनकी CBSE और ICSI की मान्यता भी खत्म हो जाएगी. बता दे UDISE कोड शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाता है. यह देशभर के सभी स्कूलों के बारे में एक डेटाबेस है. जिससे सभी राज्यों के स्कूलों के बारे में जानकारी लिया जा सकता हैं.