ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / career / बिहार के विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों पर बहाली, कैबिनेट की बैठक में...

बिहार के विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों पर बहाली, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

22-Dec-2020 06:14 PM

PATNA :  नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. इस अहम बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की इस बैठक में बिहार के विभिन्न विभागों जैसे विधि विभाग, गृह विभाग और पथ निर्माण विभाग में सैकड़ों पदों के सृजन पर मुहर लगी है. इसके अलावा धान खरीदारी के लिए बड़ी राशि दी गई है. बिहार सरकार ने SFC को 6 हजार करोड़ की राशि दी है. 


गया, कटिहार, मधुबनी, नवादा, हाजीपुर और वैशाली के अनुमंडल न्यायालय में 128 पदों के सृजन की अनुमति मिली है. इसके अलावा गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल में डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा में नया आउट पोस्ट यानी कि ओपी बनाने का निर्णय लिया गया है. नए ओपी के गठन को लेकर 32 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. पथ निर्माण विभाग में भी आईटी मैनेजर के पद की स्वीकृति दी गई है.


इसके अलावा नीतीश कैबिनेट की इस अहम बैठक में ऋण गारंटी के लिए 3500 करोड़ की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा उड़ीसा में नया बिहार भवन बनाने को भी मंजूरी मिली है. तकरीबन आधे एकड़ में नया बिहार भवन बनाया जायेगा. इसके आलावा पुल निर्माण निगम में IT मैनेजर का पद स्वीकृत किया गया है. 


बिहार कर्मचारी राज्य एलोपैथी बीमा चिकित्सा पदाधिकारी नियमावली 2020 का गठन किया गया है. धमदाहा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सज्जाद हैदर को सेवा से बर्खास्त किया गया है. विधि विभाग में 128 पदों का सृजन किया गया है. शेरघाटी के डोभी के बहेरा में ओपी का गठन किया गया है.