गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Oct-2025 09:29 AM
By First Bihar
Bihar Jobs 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अपने करियर को मजबूती देना चाहते हैं तो ये भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हैं , दरअसल BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत 2747 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका डिप्लोमा सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में है, तो ये नौकरी आपके लिए बेस्ट है. जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?
BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 में कुल 2747 पद निकाले गए हैं, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 86 पद और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 पद शामिल हैं आयोग ने इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है साथ ही BE या B.Tech करने वाले भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 साल होनी चाहिए वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी.
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. एग्जाम कुल 100 अंक का होगा. इसमें जनरल स्टडीज से 20 सवाल, डोमेन नॉलेज(Civil/Mechanical/Electrical) के 80 सवाल होंगे. इसके अलावा गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे. जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें हर महीने 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और सरकारी नियमों के हिसाब से दूसरी सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा.
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएँ.
होमपेज पर Junior Engineer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें.
फिर उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट रख लें.