ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Bihar Job News: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज,...

Bihar Job News: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज, यहां लगने वाला है बिहार का सबसे बड़ा रोजगार मेला

Bihar Job News: बिहार के मुंगेर में श्रम संसाधन विभाग एक बड़ा रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित करने जा रहा है। यह मेला 26 मई को जमालपुर स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

11-May-2025 03:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Job News: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार के मुंगेर में श्रम संसाधन विभाग एक बड़ा रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित करने जा रहा है। यह मेला 26 मई को जमालपुर स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और इसे साल का सबसे बड़ा रोजगार मेला माना जा रहा है।


इस मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में जानकारी देते हुए जिला नियोजनालय के वीआईपी उज्जल कुमार भंडारी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों का निबंधन पहले से हो चुका है, वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ सीधे मेले में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, आयोजन स्थल पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


रोजगार मेला में डेल्हीवरी, एलआईसी, स्विगी, एलएंडटी, भारत फाइनेंस, बज़वर्क, क्वेस, वर्धमान टेक्सटाइल, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस, वेलस्पन, ब्लिंकिट और टेक्नोग्राउंड प्राइवेट लिमिटेड जैसी 20 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के स्टॉल्स पर उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू और नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।


इस मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह मेला खासकर उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो निरक्षर से लेकर स्नातक, एमबीए जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर नौकरी की तलाश में हैं। इसके अलावा, स्वरोजगार या उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने वाले युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।


सरकारी विभागों के भी स्टॉल रोजगार मेला में लगाए जाएंगे, जहां से युवा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक आवेदन भी कर सकते हैं। यह मेला रोजगार, स्वरोजगार और व्यावसायिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां शिक्षा और कौशल के आधार पर सीधी नियुक्ति और व्यवसायिक मार्गदर्शन दोनों मिलेगा।