ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / career / पटना में होमगार्ड का फिजिकल कल से, 14 जून तक चलेगी प्रक्रिया

पटना में होमगार्ड का फिजिकल कल से, 14 जून तक चलेगी प्रक्रिया

05-May-2022 08:40 AM

PATNA : होमगार्ड बहाली को लेकर एक जरूरी खबर। पटना जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली के लिए कल यानोंशुक्रवार से बिहटा में फिजिकल परीक्षा होगी। यह परीक्षा 14 जून तक चलेगी। विज्ञापन संख्या-1/09 के तहत 511 और 2/11 के तहत 2200 गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन होगा। इनमें 2000 ग्रामीण और 200 शहरी गृहरक्षक शामिल हैं। केंद्रीय संस्थान, बिहार गृह रक्षावाहिनी, आनंदपुर, बिहटा में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए 25 मजिस्ट्रेट और 25 पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों की तैनाती की गई है। 


इस परीक्षा के अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे मैदान के मेन गेट पर पहुंचना है। बुधवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। नियोजन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए डीडीसी रिची पांडेय को वरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। 


उनके साथ दो नोडल पदाधिकारियों, एक नोडल पुलिस पदाधिकारी और चार सहायक नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन भी बनाया गया है। 12 निबंधन काउंटर बनाए गए हैं। निबंधन काउंटर पर बायोमैटिक्स से सत्यापन कराने के साथ फोटो से 5 मिलान और प्रमाणपत्र का सत्यापन किया जाएगा।