‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
29-Mar-2021 08:50 PM
PATNA : रिकॉर्ड समय में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने वाले बिहार बोर्ड ने अब मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बिहार बोर्ड होली के बाद मैट्रिक के परिणाम जारी कर देगा मैट्रिक रिजल्ट को लेकर लगातार छात्र इंतजार कर रहे हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के दौरान ही बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में मैट्रिक के नतीजे भी जारी किए जा सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो इस साल दी गई मैट्रिक परीक्षा के नतीजे 5 अप्रैल तक के बिहार बोर्ड जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड की तरफ से 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजारब 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे इनमें 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं और 8 लाख 46 हजार 663 छात्र थे। बिहार बोर्ड की तरफ से दसवीं की परीक्षा का आंसर की भी 20 मार्च को जारी कर दिया गया था। इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 22 मार्च तक का समय भी छात्रों को दिया गया था। परीक्षार्थियों के तरफ से दर्ज की गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे बोर्ड की वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।
अगर इंटरनेट नहीं रहने या सर्वर डाउन होने के कारण आप रिजल्ट देखने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो सीधे अपने मोबाइल फोन पर अलर्ट या नोटिफिकेशन के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए भी बिहार बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया वेबसाइट पर बताई है।