पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-Feb-2021 05:32 PM
PATNA:- बिहार में कल यानि बुधवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है जिसे लेकर BSEB ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगी। मैट्रिक परीक्षा को लेकर पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके है।
बिहार के 38 जिलों में कुल 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का फॉर्म भरा था। जिसमें 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं शामिल होंगे। मैट्रिक परीक्षा को लेकर पूरे पटना जिले में 74 केंद्र बनाए गए है जिसमें 73 हजार 30 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पटना में कुल 38 हजार 145 छात्राएं और 34 हजार 885 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां सभी परीक्षार्थी छात्राएं होंगी। मॉडल परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक और दंडाधिकारी भी महिलाएं ही होंगी। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ठंड के मद्देनजर परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति दे दी है। यदि किसी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड खो जाता है तो ऐसी स्थिति में बिहार बोर्ड उसे परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था करेगा। मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसे लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 भी जारी किया गया है जिस पर संपर्क किया जा सकेगा। वही फैक्स नंबर- 0612-2222575 भी जारी किया गया है।