BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
19-Mar-2021 09:41 PM
PATNA : बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की कॉपी जांचने का काम आज पूरा कर लिया गया। हालांकि इसमें लगभग 4 दिनों की देरी हुई लेकिन अब कॉपी जांच का काम पूरा होने के बाद रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बिहार बोर्ड की तरफ से ली गई इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांचने का काम पहले 15 मार्च को पूरा होना था लेकिन इसे बढ़ाकर 17 मार्च किया गया और फिर बाद में 19 मार्च तक तारीख बढ़ाई गई। आज कॉपी जांचने का काम पूरा कर लिया गया। इंटरमीडिएट रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान अब बोर्ड जल्द ही कर देगा। बीते सालों में कॉपी जांच खत्म होने के बाद तकरीबन 10 दिनों के अंदर इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाता रहा है। माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड इस महीने के आखिर तक रिजल्ट जारी कर देगा हालांकि होली की छुट्टियां होने की वजह से इसमें थोड़ी देरी हो सकती है।
बिहार बोर्ड की तरफ से इस साल फरवरी महीने में इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया था। 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच राज्य भर के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड की तरफ से ली गई इंटर की परीक्षा में 13.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 7 लाख 3 हजार लड़के और 6 लाख 46 हजार लड़कियां शामिल हैं।