वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
01-Feb-2021 07:17 AM
PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाले इंटर परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। आज विज्ञान और कला संकाय की परीक्षाओं के साथ इसकी शुरुआत हो रही है। कोरोना काल में परीक्षा लेने वाला बिहार बोर्ड पहला शिक्षा बोर्ड बन गया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर आने की छूट भी दी है क्योंकि कड़ाके की सर्दी में परीक्षार्थियो को परेशानी हो सकती थी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है और मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस बल तक की तैनाती की गई है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य भर के अंदर साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है। एग्जाम देने के लिए परीक्षार्थियों को सेंटर में 10 मिनट पहले तक प्रवेश से दिया जाएगा। राज्य भर में बोर्ड की तरफ से 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1350233 है इनमें 646540 छात्राएं और 703693 छात्र शामिल हैं।
बोर्ड के निर्देशानुसार हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की नियुक्ति की गई है। बिहार बोर्ड ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया है जिसमें डीईओ के माध्यम से सभी डीएम और बोर्ड परीक्षा पर नजर रख पाएंगे। छात्राओं के लिए हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन कला, विज्ञान और वोकेशनल कोर्स की आज परीक्षा होगी। आज पहली पारी में फिजिक्स और दूसरी पारी में पॉलिटिकल साइंस और वोकेशनल कोर्स के हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक होगी और दूसरी पारी 1:45 से से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कॉमर्स की परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि शीतलहर के कारण छात्रों को परीक्षा भवन में जूता मोजा पहन कर प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।