गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Oct-2025 03:58 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: देश की बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही बिहार के भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मनोज कुमार पासवान की हत्या उनके ही परिवार के भीतर की योजना के तहत कर दी गई। पुलिस ने हत्या में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक मनोज कुमार पासवान की पत्नी और उसके ममेरे भाई अजय पासवान के बीच अवैध संबंध थे। जब यह बात उजागर होने लगी, तो मनोज कुमार पासवान ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार की रात को महिला और उसके प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि मनोज कुमार को घूमने के लिए बुलाया गया और गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के समीप उनकी हत्या कर दी गई।
बिहिया थाना के थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने घटना को अंजाम देने के लिए लंबे समय तक योजना बनाई थी। इस हत्याकांड में महिला ने अपने प्रेमी की मदद ली, जो शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
घटना की जांच में यह भी सामने आया कि बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सूबेदार पासवान का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार पासवान बुधवार की रात मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। गुरुवार की सुबह उनका शव गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव मठिया स्थित बांध के किनारे से बरामद किया गया।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी संबंध और पैसों या संपत्ति से जुड़ी संभावनाओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जांच टीम ने हत्या स्थल और आसपास के क्षेत्रों से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी और कई खुलासे होने की संभावना है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस हत्याकांड ने भोजपुर जिले में सनसनी फैलाई है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।