गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Jun-2025 09:21 AM
By First Bihar
Bihar Job Camp: बेगूसराय में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा निजी क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, और कैश कस्टोडियन के 200-300 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जॉब कैंप 9-10 जून और 12-13 जून 2025 को छौराही और चेरिया बरियारपुर प्रखंड परिषद में होगा।
चयनित उम्मीदवारों को 13,000 से 24,000 रुपये तक की सैलरी के साथ PF, ESIC, बोनस, और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि 19 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सुरक्षा गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक और सुपरवाइजर व कैश कस्टोडियन के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है।
सैलरी का विवरण इस प्रकार है:
सुरक्षा गार्ड: 13,000-22,000 रुपये
सुपरवाइजर: 17,000-24,000 रुपये
कैश कस्टोडियन: 13,000-17,000 रुपये
कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल (www.ncs.gov.in) (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन न होने पर उम्मीदवार जिला नियोजन कार्यालय, बेगूसराय में फॉर्म भर सकते हैं। आवेदकों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को बेगूसराय सहित देश के अन्य हिस्सों में भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
राणा अमितेश और वाईपी पंकज राजपूत ने बताया कि यह कैंप बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की बेरोजगारी दूर करने की पहल का हिस्सा है। छौराही में 9-10 जून और चेरिया बरियारपुर में 12-13 जून को आयोजित होने वाले इस मेले में मैट्रिक और इंटर पास युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। यह पहल बिहार के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण कदम है।