मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति?
01-Oct-2020 07:09 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के बीएड में एडमिशन के लिए सीइटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. 22 सितंबर को आयोजित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. हालांकि आवेदन सवा लाख छात्रों ने किया था. इस खबर में नीचे वेबसाइट का लिंक दिया गया है, जहां क्लिक कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
जो उम्मीदवार सीइटी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर देख सकते हैं. आप को बता दें कि इस बार प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेवारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को दी गई थी.
22 सितंबर को आयोजित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसके लिए राज्य के राज्य के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. पटना में 84, गया में 19, भागलपुर में 26, मुजफ्फरपुर में 30, आरा में 17, छपरा में 10, दरभंगा में 36, मधेपुरा में 24, मुंगेर में 10, पूर्मिया में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.