ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों...

Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन

Bhojpur News: भोजपुर स्थित वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग और वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 124 विद्यार्थियों का चयन CHO (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) पद के लिए हुआ है।

13-Oct-2025 07:00 PM

By FIRST BIHAR

Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, भिड़री, गड़हनी, आरा, भोजपुर 802203 में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने यह जानकारी दी कि समूह के अंतर्गत संचालित मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, अगमकुआं, पटना तथा वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, आरा (भोजपुर) के 124 से अधिक विद्यार्थियों का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer - CHO) पद पर हुआ है।


डॉ. सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का लक्ष्य बिहार में स्वास्थ्य एवं तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है।


संस्थान बिहार में नर्सिंग, पैरामेडिकल, लॉ, पॉलीटेक्निक और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी है। यह आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, एसबीटीई (बिहार सरकार), बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध है तथा बी.सी.आई., ए.आई.सी.टी.ई., बी.एन.आर.सी., स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग (भारत सरकार एवं बिहार सरकार) से अनुमोदित है।


समूह के अधीन मोना स्कूल ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, मोना लॉ कॉलेज और मोना पॉलिटेक्निक कॉलेज भी संचालित हैं, जहाँ विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सुविधा एवं 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस की व्यवस्था की गई है। डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संस्थान छात्रों को और अधिक उन्नत सुविधाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुख शिक्षा को और सशक्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान की सफलता छात्रों की मेहनत और समाज के विश्वास का परिणाम है।