पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-Oct-2021 08:13 PM
PATNA: पटना हाईकोर्ट में बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर नोडल यूनिवर्सिटी, एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किये गए रिजल्ट के मामले में दायर याचिका को याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता पीके शाही ने वापस ले लिया।
सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एडुकेशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने की। संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। इस मामले में याचिकाकर्ताओं के वरीय अधिवक्ता का कहना था कि संस्थानों द्वारा नामांकन लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नोडल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किया गया रिजल्ट उन्हें उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
इसके बाद कोर्ट ने सफल उम्मीदवारों की सूची संस्थाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध कराने का आदेश 25 अक्टूबर, 2021 को दरभंगा स्थित एल एन मिथिला यूनिवर्सिटी को दिया था। साथ ही साथ कोर्ट ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा था। कोर्ट ने संस्थाओं में खाली पड़े सीट को स्पॉट राउंड के कॉउंसेललिंग के आधार पर भरने को लेकर,आवश्यकता के मद्देनजर इस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर को उपलब्ध विशिष्ट योजना के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया था।
आज वीसी कोर्ट के समक्ष उपस्थित भी हुए लेकिन कुछ समय तक चले बहस के बाद याचिकाकर्ताओं के वरीय अधिवक्ता पीके शाही ने यूनिवर्सिटी द्वारा उक्त मामले में की गई कार्रवाई के आलोक में कोर्ट की अनुमति से याचिका को वापस ले लिया। सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी के वीसी ने यूनिवर्सिटी द्वारा कॉउंसेलिंग को लेकर अपनाए गए प्रक्रिया को बताया। उन्होंने वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया।