गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Jul-2025 09:49 AM
By First Bihar
RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2025 के लिए ग्रेड 'A' और ग्रेड 'B' के विभिन्न पदों पर कुल 28 रिक्तियों की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत कानूनी अधिकारी, टेक्निकल मैनेजर (सिविल और इलेक्ट्रिकल), राजभाषा अधिकारी, और प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
पदों का विवरण और योग्यता
लीगल ऑफिसर ग्रेड B – 5 पद:
योग्यता: लॉ में बैचलर डिग्री।
आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष।
मैनेजर टेक्निकल (सिविल) ग्रेड B – 6 पद
योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष।
मैनेजर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड B – 4 पद
योग्यता: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष।
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) ग्रेड A – 3 पद:
योग्यता: स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी या हिंदी अनुवाद में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री, या हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री और अनुवाद में पीजी डिप्लोमा, या अंग्रेजी व हिंदी दोनों में स्नातकोत्तर, एक में द्वितीय श्रेणी अनिवार्य।
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष।
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) ग्रेड A – 10 पद
योग्यता: अभ्यर्थी को सेना/नौसेना/वायु सेना में कम से कम 10 वर्षों की कमीशंड सेवा (दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु 5 वर्ष) का अनुभव होना चाहिए। साथ ही मान्य भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र आवश्यक है।
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष।
वेतन
ग्रेड A पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक ग्रॉस सैलरी ₹1,22,692/- प्रति माह (महंगाई भत्ता ₹19,404/- @ 19.97%) मिलेगी। इसमें HRA शामिल नहीं है। ग्रेड B पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹1,49,006/- ग्रॉस सैलरी (महंगाई भत्ता ₹23,545/- @ 19.97%) दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)
RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
“Opportunities@RBI” सेक्शन में जाएं।
“Recruitment for Grade A & B Posts 2025” लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करें और उसकी हार्डकॉपी निकाल लें।
तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025