गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Mar-2025 05:17 PM
By First Bihar
Bihar news: शिक्षा विभाग द्वारा एक नई नीति लागू की गई है दरअसल, शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का आधार बैंक खाते से सीडिंग कराना अनिवार्य कर दिया है। बच्चों को छात्रवृति, पोशाक और नैपकिन सहित सभी तरह की योजनाओं के लाभ लेने के लिए आधार बैंक खाते से सीडिंग को अनिवार्य किया गया है और यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताई गई है. बिना आधार सीडिंग किए लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
वहीं, 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर बच्चों को मिलने वाली लाभुक योजनाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सह डीबीटी नोडल अधिकारी ने इस संबंध में पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है। इसके अलावा जिला शिक्षा विभाग ने जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं अनुदानित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस नियम को सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग द्वारा बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति की रिपोर्ट पिछले माह ई-शिक्षाकोष पर मांगी गई थी।
ई-शिक्षा कोष पर दिए गए उपस्थिति के आंकड़ों से बैंक खाते का सत्यापन किया गया है। इसके बाद यह मामला सामने आया है कि सिवान में बड़ी संख्या में बच्चों का बैंक खाता उनके आधार से सीडिंग नहीं है जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। जिले के हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के बच्चों का अपना बैंक खाता है, तो उसे आधार से लिंक करा लें और मिडिल व प्राइमरी स्कूल के कुछ बच्चों का अपने अभिभावक के साथ संयुक्त कराए या खुद का बैंक खाता है। बच्चों के अभिभावकों के ही बैंक खाते को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर इंट्री के लिए प्राथमिकी दी गई है।