ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / career / 21 नए सैनिक स्कूल देशभर में खुलेंगे, रक्षा मंत्रालय से बिहार को भी...

21 नए सैनिक स्कूल देशभर में खुलेंगे, रक्षा मंत्रालय से बिहार को भी मिली मंजूरी

26-Mar-2022 07:33 PM

DESK: बिहार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी है। 


NGO, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में इसकी स्थापना होगी। 21 नए सैनिक स्कूल मौजूदा सैनिक स्कूलों से अलग होंगे। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत क्वालिटी एजुकेशन और सेना में शामिल होने सहित करियर के बेहतर अवसर छात्रों को उपलब्ध कराना इसका मकसद है। बता दें कि यह नए 21 सैनिक स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई शुरू होगा।  


गौरतलब है कि सैनिक स्कूलों की स्थापना रक्षा मंत्रालय के तहत की जाती है। फिलहाल देश में 33 सैनिक स्कूल संचालित हैं जिसकी संख्या और बढ़ा दी गयी है। अब 21 नए सैनिक स्कूलों को खोले जाने की घोषणा की गयी है। पढ़ाई की बेहतर क्वालिटी को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूल खोले जाने की मंजूरी भी दी है। सरकारी और प्राइवेट भागीदारी से नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे जिसके बाद 2022-23 सत्र की पढ़ाई शुरू की जाएगी।