CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
24-Dec-2024 12:08 AM
By First Bihar
भारतीय रेलवे ने मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 1036 वैकेंसी निकाली गई हैं। जिनमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), साइंटिफिक सुपरवाइजर (इकोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), टीजीटी, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, म्यूजिक टीचर (फीमेल), प्राइमरी रेलवे टीचर, असिस्टेंट टीचर (फीमेल) (जूनियर स्कूल), लाइब्रेरी असिस्टेंट/स्कूल एवं लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट) जैसे पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है, और आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 तक होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
अप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला एवं पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चार स्टेज में होगी:
सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू और स्किल टेस्ट पास करना होगा।
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा।
इस भर्ती के माध्यम से रेलवे विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है।