पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Jul-2022 04:59 PM
DEAK : दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिका इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के साथ 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है. इसके बाद ट्विटर इंक के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने से निवेशकों के 3.2 अरब डॉलर साफ हो गए. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने एलन मस्क द्वारा करार को रद्द करने के फैसले को गलत बताया है.
वर्तमान में ट्विटर के 1 शेयर की कीमत 33.31 अमेरिकी डॉलर है, जो मस्क द्वारा दिए 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के प्रस्ताव से काफी कम है. ट्विटर के शेयरों में 11.3% की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल ट्विटर के शेयर अप्रैल की तुलना में काफी कम हैं, जब मस्क ने कंपनी में अपनी शुरुआती 9% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी. वहीं, एलन मस्क ने जबट्विटर खरीदने की घोषणा की थी उस समय से अबतक उनके स्वामित्व वाली ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला के शेयरों में भी 27 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो उस अवधि में एसएंडपी 500 में कुल 10 प्रतिशत की गिरावट से बड़ा है.
बता दें कि एलन मस्क की टीम ने शनिवार को ट्विटर को एक पत्र भेजकर 44 अरब डॉलर का सौदे को रद्द कर करने का एलान किया था. पत्र में कहा गया है कि खरीदी समझौते की कई शर्तों का ट्विटर ने उल्लंघन किया, इस कारण इस सौदे को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. टेस्ला के सीईओ की टीम का मानना है कि ट्विटर मेंस्पैम औरफर्जी खातों की संख्या पांचफीसदी से कहीं अधिक है, इसलिए मस्क इस अधिग्रहण समझौते को समाप्त कर रहे हैं.
वहीं, एलन मस्क के द्वारा सौदे को रद्द करने पर ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल तय मूल्य और शर्तों के अनुसार मस्क से करार तोड़ने पर सहमत है, लेकिन विलय के समझौतों की शर्तों के पालन के लिए मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है. हमें भरोसा है कि इस कानूनी लड़ाई में हम जीतेंगे.