बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
19-Mar-2025 03:52 PM
By First Bihar
Business News: आज यानि 19 मार्च को टाटा टाटा मोटर्स के शेयर बिज़नेस के दौरान काफी फोकस में है। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 1% से अधिक चढ़कर 688.95 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को इसका बंद प्राइस 679.80 रुपये था। शेयरों में तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, घरेलू और कमर्शियल वाहनों की प्रमुख निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के बोर्ड ने निजी प्लेसमेंट के आधार पर नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके कुल ₹2,000 करोड़ जुटाने को मंजूरी दे दी है।
वहीं यह नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) तीन किस्तों में जारी किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक पर सालाना 7.65% की निश्चित कूपन दर पेश की जाएगी। NCD एक निश्चित अवधि और ब्याज दरों के लिए जारी किए गए निश्चित आय वाले साधन हैं। इन डिबेंचर को इक्विटी में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। कंपनियां NCD का उपयोग करती हैं क्योंकि यह उन्हें किसी भी इक्विटी को कम किए बिना फंड जुटाने में सक्षम बनाता है।
प्रत्येक किश्त में सालाना ब्याज भुगतान के साथ 7.65% प्रति वर्ष की एक निश्चित कूपन दर होगी। किश्त I 26 मार्च, 2027 को, किश्त II 24 मार्च, 2028 को और किश्त III 27 मार्च, 2028 को मैच्योर होगी। तीनों किश्तों के लिए आवंटन की प्रस्तावित तिथि 27 मार्च, 2025 है। जुटाई गई फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किए जाने की उम्मीद है, जिसमें अनुसंधान और विकास, क्षमता विस्तार और कार्यशील पूंजी की आवश्यकताएं शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।
क्या है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने टाटा मोटर्स पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग नजर रखी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹826 प्रति शेयर है। वहीं शेयर की कीमत में गिरावट की अवधि के बाद मैक्वेरी का मानना है कि टाटा मोटर्स अब अक्ट्रैक्टिव रिस्क रिवॉर्ड अवसर प्रोवाइड करता है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर में 2025 में अब तक शेयर में 9% की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स के शेयर 52 हफ्ते के लो से 12 दिन में करीब 80 रुपये चढ़ गए हैं। निवेशक के लिए जानना आवश्यक है कि कंपनी के शेयर 3 मार्च 2025 को 606.20 रुपये का 52 वीक लो पर आ गए थे। इसका 52 वीक हाई प्राइस 1,179.05 रुपये है।