LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
27-Jun-2024 03:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के पाटलिपुत्र में आरएएस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मेनेजर रामकृष्ण, चार्टर्ड अकाउंटेंट मुक्तिनाथ सिन्हा, आरएएस मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के CEO सुभाष रंजन एवं राहुल कुमार पाठक ने फीता काटकर पटना में कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया।
आरएएस मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के CEO सुभाष रंजन ने बताया कि हमारी कंपनी एक स्टार्ट अप कंपनी है जो कि SR प्लास्टिक ब्रांड नेम के साथ प्लास्टिक टेंक, UPVC एवं CPVC पाइप का निर्माण करेगी एवं उच्चतम गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाएगी।
कंपनी के ऑपरेशन हेड प्रीति वर्मा ने बताया कि अन्य कंपनी दिल्ली मे अपना उत्पादन करती है और बिहार मे अपने उत्पाद को बेचती है लेकिन हमारा उत्पादन आरा मे स्थित फैक्ट्री मे होगा जिससे हमारे ग्रामीण लोगों को रोजगार भी मिलेगा एवं उचित मूल्य पर उत्पाद भी उपलब्ध होगा।
RAS ग्रुप ऑफ कंपनी के वित्तीय सलाहकार कुमार आमिकर ने बताया की इस ग्रुप की कंपनियां वित्तीय ,फार्मा , फिनटेक तथा समाज कल्याण के कार्य मे पिछले नौ वर्षों से सेवारत है। बता दें की इस ग्रुप की कंपनी बिहार से विस्तार करती हुई दिल्ली , महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू तथा अन्य कई राज्यों मे अपना व्यापार का प्रसार कर रही है। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि सहित कंपनी के अन्य निदेशक विनय कुमार, विक्रांत कुमार एवं प्रबंधक वर्षा कुमारी, सुमित कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे।