बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
11-Aug-2025 11:19 AM
By First Bihar
SIM card Validity: आजकल बहुत से लोग दो सिम कार्ड का उपयोग करते हैं, लेकिन उनमें से कॉलिंग या डाटा के लिए सिर्फ एक ही नंबर पर नियमित रूप से रिचार्ज करवाते हैं, जबकि दूसरे सिम का इस्तेमाल केवल इनकमिंग कॉल्स के लिए करते हैं। कई बार महीनों तक बिना रिचार्ज के भी लोग सिम का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन एक निर्धारित अवधि के बाद बिना रिचार्ज वाले सिम को बंद कर दिया जाता है और वह नंबर किसी अन्य यूजर को अलॉट कर दिया जाता है।
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार के साथ भी ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया। उनका पुराना नंबर जो उन्होंने काफी समय से रिचार्ज नहीं करवाया था, बंद हो गया और बाद में किसी दूसरे व्यक्ति को अलॉट कर दिया गया। इसके बाद उस व्यक्ति को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के कॉल्स आने लगे, जिससे वह व्यक्ति हैरान रह गया।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक सिम कितने दिनों तक बिना रिचार्ज के चालू रहती है और नंबर कब तक यूजर के नाम पर सुरक्षित रहता है? इस संबंध में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमानुसार, अगर कोई यूजर एक निर्धारित अवधि तक रिचार्ज नहीं करता है, तो संबंधित टेलीकॉम कंपनी उसके नंबर को बंद कर सकती है और इसे किसी अन्य ग्राहक को अलॉट कर सकती है।
टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियां बिना रिचार्ज के सिम को अधिकतम 90 दिन तक चालू रखती हैं। हालांकि, इनकमिंग कॉल्स की सुविधा आमतौर पर रिचार्ज खत्म होने के कुछ हफ्तों के भीतर बंद कर दी जाती है। एयरटेल अपने यूजर्स को 15 दिन का अतिरिक्त ग्रेस पीरियड भी देती है, लेकिन इस दौरान भी यदि रिचार्ज नहीं कराया गया, तो सिम को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है।
वोडाफोन आइडिया (Vi) की पॉलिसी भी कुछ हद तक जियो और एयरटेल जैसी ही है, जिसमें सिम 90 दिन तक एक्टिव रहता है। दूसरी ओर, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे लंबा ग्रेस पीरियड देता है, जहां यूजर की सिम बिना रिचार्ज के 180 दिनों यानी 6 महीनों तक चालू रह सकती है। ऐसे में जो लोग सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए BSNL एक बेहतर विकल्प बनकर उभरता है।