ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Patna News: पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ रेटिना कॉन्क्लेव, आंखों की बीमारियों पर हुई व्यापक चर्चा

20-Jul-2025 07:36 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के होटल पनाश में 20 जुलाई को ‘यंग ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया’ और ‘दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल’ के संयुक्त तत्वावधान में रेटिना कॉन्क्लेव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष सम्मेलन में बिहार समेत देशभर से आए 150 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शहरी विकास मंत्री जिवेश मिश्रा रहे। उन्होंने नई पीढ़ी के नेत्र चिकित्सकों को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होकर जनसेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक को गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन में भावनात्मक ऊर्जा भी जुड़ी रही।


कॉनक्लेव में रेटिना यानी आंखों के पर्दे की जटिल बीमारियों की आधुनिक जांच तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। ओसीटी, एंजियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड और ऑटोफ्लोरसेंस जैसी इमेजिंग तकनीकों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। डॉ. अंजना मिराजकर (पुणे), डॉ. अवनींद्र गुप्ता (नई दिल्ली), डॉ. भुवन चनाना, डॉ. कार्तिकेय सिंह (वाराणसी), डॉ. कुशल दिल्लीवाला (अहमदाबाद), डॉ. शिशिर वर्गीस (केरल) समेत कई नामी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।


दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बंदना तिवारी, डॉ. नवीन झा, डॉ. निलेश कुमार, डॉ. रत्नेश रंजन और डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने बिहार में रेटिना उपचार के क्षेत्र में आ रही नई चुनौतियों और उनके समाधान पर रोशनी डाली। सम्मेलन में शामिल युवा नेत्र चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अत्याधुनिक जांच-पद्धतियों और उपचार तकनीकों की गहरी जानकारी मिलती है, जिससे वे भविष्य में मरीजों को बेहतर सेवा दे पाएंगे।


डॉक्टरों ने कहा कि आज के इस रेटिना कॉन्क्लेव से युवा नेत्र चिकित्सकों को जो नवीनतम इमेजिंग तकनीकें सीखने को मिली हैं, उनसे मरीजों को सटीक और समय पर इलाज उपलब्ध कराना अब और आसान होगा। ऐसे शैक्षणिक आयोजन नई पीढ़ी को बेहतर विशेषज्ञ बनने की प्रेरणा देते हैं।