ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / business / ‘रेरा बिहार से रूबरू’ श्रंखला की दिल्ली में शुरुआत, रेरा बिहार के 2025...

‘रेरा बिहार से रूबरू’ श्रंखला की दिल्ली में शुरुआत, रेरा बिहार के 2025 के कैलेंडर का भी विमोचन

23-Dec-2024 04:30 PM

By First Bihar

DELHI: भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकार) अधिनियम, 2016 के प्रावधान के अनुसार, भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) बिहार अपनी स्थापना के बाद से बिहार में जागरूकता सृजन कार्य कर रहा है और अब अपने ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर भी जागरूकता सृजन कार्य किया जा रहा है, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां बिहार के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ‘रेरा बिहार से रूबरू’ श्रंखला की शुरुआत आज दिल्ली से हुई, जहां बिहार के रहने वाले घर खरीदार एवं प्रमोटर दोनों ही बड़ी संख्या में रहते हैं


कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे घर खरीदने वालों से कोई भी निर्णय लेने से पहले विवरण की जांच करने का आग्रह किया। रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “आठ से अधिक फ्लैट या 500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि क्षेत्र वाले किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को प्राधिकरण के साथ निबंधित  होना चाहिए। घर खरीदने वाले रेरा बिहार की वेबसाइट पर निबंधित परियोजना का विवरण देख सकते हैं।” रेरा बिहार की वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in है।


उन्होंने कहा, “इलाज से बचाव बेहतर है और इसलिए घर खरीदने वालों से किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं।” इस अवसर पर रेरा बिहार के 2025 के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर रेरा बिहार के पूर्व अध्यक्ष नवीन वर्मा और बिहार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


अपने विचार साझा करते हुए नवीन वर्मा ने कहा कि पिछले नौ महीनों में रेरा बिहार में किए गए सकारात्मक बदलाव विशेष प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रेरा बिहार में दायर अधिकांश शिकायत मामले अधिनियम लागो होने के पूर्व की  परियोजनाओं के हैं ।


स्थानिक आयुक्त ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेरा बिहार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रेरा बिहार द्वारा शुरू की गई प्रमोटरों और परियोजनाओं की रैंकिंग प्रणाली प्रमोटरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू करने में मदद करेगी और यह अंततः घर खरीदने वालों के लिए फायदेमंद होगी जो घर खरीदने के लिए अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करते हैं।


इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रमोटरों और घर खरीदने वालों ने भाग लिया, खासकर उन लोगों ने जो बिहार से हैं। इस अवसर पर रेरा बिहार की एक टीम ने एक प्रस्तुति दी, जिसमें प्रमोटरों को रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई। घर खरीदने वालों के लिए एक अलग प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्हें उन बिंदुओं के बारे में बताया गया, जिन पर किसी भी परियोजना में निवेश करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।


कार्यक्रम के अंत में एक खुला सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें रेरा अधिनियम के बारे में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। आलोक कुमार (सचिव) और राजेश थडानी (ओएसडी) सहित रेरा बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से रेरा बिहार द्वारा बनाई गई दो लघु फिल्में भी दिखाई गईं।


रेरा बिहार से रूबरू कार्यक्रम का उद्धेश्य प्रमोटरों को राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र के विनियमन और विकास के लिए रेरा  बिहार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में सूचित करना है  और राज्य की किसी रियल एस्टेट परियोजना में फ्लैट/प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे घर खरीदने वालों को उन विवरणों से अवगत कराना है, जिनकी निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करने की आवश्यकता है।

news image