बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
04-Jul-2025 10:21 PM
By FIRST BIHAR
Indian Railways Veg Meal Price: भारत में प्रतिदिन करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं, जिनमें से अधिकांश लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए भोजन एक अहम जरूरत होती है। जो लोग घर से खाना नहीं ला पाते, वे या तो स्टेशन पर मिलने वाले भोजन पर निर्भर रहते हैं या फिर ट्रेन की पैंट्री में उपलब्ध भोजन का विकल्प चुनते हैं।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वेज मील की कीमत और उसका पूरा मेन्यू साझा किया है। यह जानकारी उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें अब तक खाने की निर्धारित कीमतों और मीनू की जानकारी नहीं थी।
रेल मंत्रालय के अनुसार, वेज मील में प्लेन चावल – 150 ग्राम, गाढ़ी दाल या सांभर – 150 ग्राम, दही – 80 ग्राम, 2 पराठा या 4 रोटी – 100 ग्राम, मिक्स सब्जी – 100 ग्राम, अचार का पैकेट – 12 ग्राम रहेगा। स्टेशन पर वेज मील की कीमत 70 रुपए होगी जबकि ट्रेन में वेज मील की कीमत 80 रुपए तय की गई है।
यदि यात्रा के दौरान कोई कर्मचारी आपसे तय कीमत से अधिक पैसा मांगता है या मेन्यू के किसी आइटम को नहीं देता है, तो आप रेलवे का ट्वीट दिखाकर उसे सचेत कर सकते हैं। यदि वह फिर भी नहीं मानता, तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 139 पर, रेल मदद ऐप के जरिए या X पर रेलवे को टैग करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।