ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / business / पूर्णिया में पनोरमा स्टार सीजन 5 का फिनाले आज, 251 परिवारों को मिलेगा...

पूर्णिया में पनोरमा स्टार सीजन 5 का फिनाले आज, 251 परिवारों को मिलेगा सपनों का घर

28-Oct-2022 01:13 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया के साथ-साथ बिहार और देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले पनोरमा ग्रुप का पनोरमा स्टार सीज़न 5 का फिनाले आज यानी 28 अक्टूबर को होने वाला है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज होने वाले फिनाले में एक्टर चंकी पांडे के साथ सिंगर आनंद राज आंनद भी शामिल होंगे। जिनके हाथों से अलग-अलग विधाओं में शामिल होने वाले हजारों प्रतिभागियों में से विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा ई होम्स में घर खरीदने वाले 251 परिवारों को उनके सपनों के घर की चाबी बांटी जाएगी।


पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि ई होम्स पनोरमा परिसर में बीते महीने भर से सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग तथा मिस एंड मिसेज पनोरमा प्रतियोगिता जारी है। जिसका फिनाले आज होना है। इस प्रतियोगिता में हाज़रों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से हर विधा में जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों के बीच प्रथम पुरस्कार के तौर पर 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हज़ार तथा तीसरे पर आने वाले को 25 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।


संजीव मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर ई होम्स में घर खरीदने वाले 251 परिवारो के बीच चाबी का वितरण किया जाएगा। हालांकि और भी परिवार हैं जिन्हें चाभी दिया जाना है लेकिन वो सभी दीपावली और छठ के कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगे इसलिए फिलहाल इस मंच से चंकी पांडे और आनंद राज आनंद के हाथ से मौजूद रहने वाले 251 परिवार को चाभी बांटी जाएगी। संजीव मिश्रा ने सभी लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में आकर प्रतिभागियों के उत्साह बढ़ाएं और देश के मशहूर कलाकार द्वारा पेश किए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनें।