ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / business / मुजफ्फरपुर में अडानी ग्रुप कर सकता है बड़ा इन्वेस्ट, 2000 लोगों को मिलेगा...

मुजफ्फरपुर में अडानी ग्रुप कर सकता है बड़ा इन्वेस्ट, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

28-Jun-2022 08:18 AM

MUZAFFARPUR: बिहार में धीरे-धीरे रोज़गार के अवसर पर काम किया जा रहा है। देश की बड़ी अडानी विल्मर कंपनी अब बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा इन्वेस्ट कर सकती है, जिससे बेरोजगार लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल, कंपनी की टीम सोमवार को मोतीपुर फूड पार्क और बेला औद्योगिक क्षेत्र पहुंची और यहां का जायजा भी लिया। यहां की सुविधाएं देखने के बाद अब कंपनी यहां खाद्य तेल का प्लांट लगा सकती है। कंपनी की तीन सदस्यीय टीम ने बियाडा के अधिकारियों से दोनों स्थानों पर भूजल स्तर, बिजली की उपलब्धता, आसपास के बाजार, एनएच, एसएच व रेलवे माल गोदाम आदि इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली। 


आपको बता दें कि, टीम पहले बेला औद्योगिक क्षेत्र के आईडीपीएल परिसर पहुंची। टीम का कहना है कि प्लांट लगाने के लिए 40 एकड़ जमीन चाहिए। इसके बाद टीम मोतीपुर पहुंची। उधर, बियाडा ने कहा कि 143 एकड़ में मेगा फूड पार्क खुलना है। यहां हल्दीराम व आईटीसी आदि ने भूमि आवंटन का प्रस्ताव दिया है। कंपनियां यहां अपना पैर इसलिए पसारना चाहती है, क्योंकि ये नेपाल और यूपी से सटा है।


कंपनी की इंजीनियरों की टीम जल्द ही दौरा करेगी। इसके बाद डीपीआर बियाडा को ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। यह अडानी विल्मर की बिहार में पहली इकाई होगी। इससे बेरोज़गार लोगों को भी फायदा होगा। करीब दो हज़ार लोगों के लिए यहां रोज़गार के अवसर खुलेंगे। आपको बता दें कि 19 मार्च को मेगा फूड पार्क के लिए केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय अनुमोदन समिति ने हरी झंडी दी थी।