ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / business / MRP से 5 रुपया ज्यादा में बेचा था कोल्ड ड्रिंक, कूलिंग चार्ज के...

MRP से 5 रुपया ज्यादा में बेचा था कोल्ड ड्रिंक, कूलिंग चार्ज के नाम पर एक्सट्रा पैसा लेना अब दुकानदार को पड़ गया महंगा

17-Jul-2024 10:15 PM

By RITESH HUNNY

 SAHARSA: सहरसा में एक दुकानदार MRP से 5 रुपया ज्यादा पैसे लेकर कोल्ड ड्रिंक्स एक व्यक्ति को बेचा था। उसका कहना था कि वो कूलिंग चार्ज ले रहा है। कोल्ड ड्रिंक ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल होता है। फ्रिज चलाने में बिजली का इस्तेमाल होता है। इसलिए कूलिंग चार्ज के नाम पर 5 रुपया ज्यादा कस्टमर से लिया जाता है। 


 लेकिन ऐसा करना दुकानदार को अब काफी महंगा पड़ गया है। इसे लेकर दायर परिवाद में जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग अध्यक्ष ने दुकानदार पर नौ हजार 5 रुपये भुगतान का आदेश दिया है। दुकानदार को यह राशि 45 दिनों के अंदर भुगतान करना होगा।  दरअसल वार्ड नंबर - 10, गंगजला, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सह जेएनयू स्कॉलर संजीव कुमार ने बायपास रोड एनसीसी ऑफिस के निकट टुडे बेकरी एंड स्वीट्स दुकान से वर्ष 2018 में मैंगो ड्रिंक माजा लिया था।


 जिसमें निर्धारित कीमत के अलावे पांच कूलिंग चार्ज लेकर इसका बिल भी दिया गया था। जिसको लेकर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग में मामला दर्ज कराया था। लंबे चले इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाते दुकानदार को नौ हजार पांच रुपये राशि वादी को 45 दिनों के अंदर भुगतान का निर्देश दिया। जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाले दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

news image