ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Mahindra XUV700 price low: महिंद्रा XUV700 अब और किफायती, कीमतों में बड़ी कटौती,जानिए डिटेल्स

Mahindra XUV700 price low; SUV सेगमेंट में महिंद्रा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए XUV700 की कीमतों में 75,000 रुपये तक की कटौती की है। साथ ही, कंपनी ने नया XUV700 एबोनी एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.64 लाख रुपये रखी गई है।

21-Mar-2025 04:44 PM

By First Bihar

 Mahindra XUV700 price low ; महिंद्रा ने SUV बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए XUV700 की कीमतों में 75,000 रुपये तक की कमी कर दी  है। इसके साथ ही, कंपनी ने हाल ही में XUV700 एबोनी एडिशन पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.64 लाख रुपये रखी गई है। फरवरी 2025 में इस मॉडल की बिक्री में 14.08% की वृद्धि दर्ज की गई।

XUV700 की कीमत घटी, ग्राहकों को  होगा बड़ा फायदा

जहां अधिकतर वाहन निर्माता कंपनियां अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं महिंद्रा की बात करें तो  XUV700 की कीमत कम कर ग्राहकों को राहत दी है। इस फैसले से SUV खरीदने के इच्छुक लोगों को बजट में एक शानदार ऑप्शन मिलेगा।

XUV700 की नई कीमतें

महिंद्रा ने XUV700 के विभिन्न वेरिएंट्स के दाम कम किए हैं: AX7L पेट्रोल AT, AX7L डीजल MT और AX7L डीजल AT में 75,000 रुपये तक की कमी। वहीं AX7 पेट्रोल AT और AX7 डीजल AT वेरिएंट अब 45,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं।

XUV700 की बिक्री में जबरदस्त उछाल

इस SUV को ग्राहकों की असाधारण रिस्पांस  मिल रही है। फरवरी 2025 में 7,468 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल 6,546 यूनिट्स के मुकाबले 14.08% अधिक है। यह SUV भारत की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV बन गई है। अगस्त 2024 में भी इसकी कीमतों में कटौती की गई थी। आपको बता दे कि वर्तमान में, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 25.74 लाख रुपये के बीच है।

XUV700 एबोनी एडिशन – नया प्रीमियम वेरिएंट

महिंद्रा ने XUV700 का एबोनी एडिशन भी लॉन्च कर दी  है, जिसकी कीमत 19.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

एबोनी एडिशन की खासियत जानिए

AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध। ब्लैक-आउट एलिमेंट्स और ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट के साथ स्टाइलिश लुक। 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन इंटीरियर थीम। ORVM के नीचे और फ्रंट डोर पैनल पर ‘एबोनी’ बैज।

SUV खरीदने का सुनहरा अवसर

महिंद्रा की इस कीमत कटौती से XUV700 अब और भी ग्राहकों के नजर में आ गई है। यदि आप पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है।