पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Sep-2022 07:27 PM
DARBHANGA : नॉर्थ बिहार का पहला अत्याधुनिक टाऊनशिप वीणा वाटिका की शुरुआत दो महीने पहले दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर हुआ। मिथिला की धरती पर पहली बार महानगरों जैसी सुविधाओं के साथ शुरू हुई इस सोसाइटी को लोगों के विश्वास का साथ मिला। यही कारण रहा कि सोच से इतर महज़ दो महीनों में सौ से अधिक फ्लैट की बुकिंग पूरी हो चुकी है। इसी खुशी को लोगों के साथ बांटने के लिए बॉयर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी सिंह, केएसडीएसयू के कुलपति प्रो.शशिनाथ झा, डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्र, केकेटी कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर, डायरेक्टर सुमन ठाकुर और लैंड ओनर बद्री पूर्वे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत गान के बाद अतिथियों को चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर एवं बद्री पूर्वे ने चादर, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण सुमन ठाकुर ने दिया एवं वीणा वाटिका से संबंधित जानकारी देते हुए पूजा ऑफर की घोषणा किया। इसके बाद उपस्थित ख़रीदारों को अतिथियों ने चादर, मोमेन्टो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में प्रोजेक्ट में सहायता करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
कुलपति डॉ. एसपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जबसे सरकार ने टाउनशिप में रेरा कानून को लागू किया है तबसे विश्वसनीयता बढ़ी है और बड़ी तेजी से अपार्टमेंट कल्चर डेवेलप हो रहा है। दरभंगा में रेरा कानून के साथ डेवलप हो रहे वीणा वाटिका टाउनशिप निश्चित रूप से लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि डेवलपिंग के लिए अच्छा माहौल भी आवश्यक होता है जो एक टाउनशिप में मौजूद होता है। वहीं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा ने श्लोक के माध्यम से कहा कि घर के लिए जिन चार बातों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है उसे वीणा वाटिका ने उपलब्ध कराया है। निश्चित रूप से यह विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्र ने कहा कि दरभंगा के विकास में वीणा वाटिका अग्रणी भूमिका निभायेगी। वहीं वीणा वाटिका प्रोजेक्ट के बारे में चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य को समाप्त करना ही हमारी प्राथमिकता है। बायर्स मीट का आयोजन पहली बार क्षेत्र में करने का हमारा मकसद ही यही है कि लोग अपने पड़ोसियों को समझें। आपस में विचारों को साझा करें, अपनेपन का अहसास हो एवं हम साथ मिलकर घरों को आकार प्रदान करें।
डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि लोगों का विश्वास ही है कि हम अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में सफल हुए हैं। हमारी जवाबदेही अब और भी बढ़ जाती है। लोगों का प्रेम देखकर हम कह सकते हैं कि वीणा वाटिका प्रोजेक्ट दरभंगा की पहचान बनेगी। इस कार्यक्रम में पटना से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक लोगों का आना लगा रहा। मंच संचालन रंजीत ने किया। गणमान्य लोगों के साथ ही खरीदार एवं अन्य सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।