BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
31-May-2025 09:58 AM
By First Bihar
Magahi Haat and Bhojpuri Haat in patna: अब पटना को एक नया सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र मिलने जा रहा है — ‘मगही हाट’। यह हाट न केवल मगध की पारंपरिक विरासत को एक नया मंच देगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।
इस हाट में सत्तू, लिट्टी-चोखा, बड़ी रोटी, मखाना खीर जैसे पारंपरिक भोजपुरिया व्यंजन मिलेंगे। कैमूर की पहाड़ियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान और वनवासी अपनी उपज—जैसे जड़ी-बूटियाँ, अनाज, शहद, बांस से बने सामान आदि—सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे .साथ ही, यहाँ पर स्थानीय हस्तशिल्प, लकड़ी के खिलौने, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक कपड़े और कलाकृतियाँ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। यह जगह पारंपरिक विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी उपयुक्त स्थल के रूप में उभरेगी।
हेक्सा भवन में बनेगा मगही हाट
यह हाट पटना के गांधी मैदान के पास स्थित हेक्सा भवन में विकसित किया जाएगा, जो फिलहाल खंडहरनुमा स्थिति में है। सरकार द्वारा इसे पूरी तरह से पुनर्निर्मित किया जाएगा। 48.96 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह हाट जून 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहाँ अंडरग्राउंड पार्किंग, फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट और सीसीटीवी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी रहेंगी।
‘वोकल फॉर लोकल’ को देगा मज़बूती
मगही हाट का डिज़ाइन दिल्ली हाट और मिथिला हाट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पर्यटक यहाँ गंगा की ठंडी हवाओं के साथ मगध के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प का आनंद ले सकेंगे। तीन मंजिलों वाले इस इम्पोरियम में दो रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए गेम ज़ोन और शिल्प उत्पादों की दुकानें होंगी। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती प्रदान करेगी और स्थानीय कलाकारों व उत्पादकों को स्थायी मंच और बाजार मुहैया कराएगी।
मिथिला हाट है बिहार का पहला सांस्कृतिक हाट
फिलहाल बिहार में मिथिला हाट (झंझारपुर, मधुबनी) एकमात्र सांस्कृतिक हाट है, जो 26 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ 4500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। परंपरागत उपकरण जैसे ढेकी, जांता और उखैड़ को संरक्षित किया गया है। महिलाएं आज भी मिट्टी के तवे पर मडुआ और मक्के की रोटियाँ सेंकती हैं और ठरिया साग, तिलकोर का तरुआ, दूध बगिया और बैगन का चोखा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाते हैं।