गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ...
15-Feb-2025 12:53 PM
By First Bihar
इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बीते शनिवार यानी 8 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 84,699 रुपए था, जो 15 फरवरी को बढ़कर 85,998 रुपए पर पहुंच गया। चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का दाम 2,562 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए पर पहुंच चुका है। बीते शनिवार यह 95,391 रुपए प्रति किलो थी।
अगर हम 1 जनवरी 2024 से अब तक के रुझान को देखें, तो सोना 9,836 रुपए महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को सोने की कीमत 76,162 रुपए (10 ग्राम) थी। 15 फरवरी को सोने की कीमत 85,998 रुपए (10 ग्राम) हो गई है। वहीं, चांदी भी इस साल 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
Gold की कीमतों में उछाल के 4 बड़े कारण
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है। इससे निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे कीमतों में उछाल आया है। वहीं भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है, जिससे सोना और महंगा हो रहा है। महंगाई दर में इजाफा हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा शेयर बाजार में बढ़ते उतार-चढ़ाव से निवेशकों का भरोसा सोने पर बढ़ रहा है, जिससे कीमतें ऊपर जा रही हैं।
2024 में Gold और Silver का अब तक का रिटर्न
2024 में सोने ने अब तक 20% का शानदार रिटर्न दिया है। चांदी ने भी निवेशकों को 17% तक का रिटर्न दिया है। बीते साल 2024 में भी सोने में 20.22% और चांदी में 17.19% की बढ़ोतरी हुई थी।
क्या 90,000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में जो गिरावट पहले आई थी, वह अब खत्म हो चुकी है। अब फिर से इसमें एक नई रैली देखने को मिल रही है। अमेरिका और UK में ब्याज दरों में कटौती, गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश, जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने से सोने की मांग में उछाल आदि कारणों से इस साल सोने का दाम 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।