ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / business / Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक,...

Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक, एक लाख लोगों को मिलेगा लोन

Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार में सहकारी बैंकों का तेजी से विस्तार हो रहा है। सरकार ने 15 नए जिलों में बैंक खोलने और 1 लाख लोगों को लोन देने की योजना बनाई है।

14-May-2025 07:17 AM

By First Bihar

Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार में सहकारी बैंकों के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को सूचना भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के 15 नए जिलों में जिला सहकारी बैंक और 144 प्रखंडों में शाखाएं खोलने का प्रस्ताव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेजा गया है। फिलहाल बिहार के 23 जिलों में सहकारी बैंक संचालित हैं।


डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर मई माह में सभी सहकारी बैंकों में विशेष बैंकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक लाख लोगों को स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG) से जोड़कर लोन मुहैया कराया जाएगा।


अब तक राज्य में 1123 स्थलों पर सहकारिता जागरूकता, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 805 पंचायतों तक सेवा पहुंचाई गई है, ग्रामीण क्षेत्रों में 14 माइक्रो एटीएम वितरित किए गए हैं और 1723 से अधिक नए बैंक खाते खोले गए हैं।


वेजफेड के तहत 470 समितियों का गठन

सहकारिता मंत्री ने यह भी बताया कि वेजफेड (VEGFED) के अंतर्गत अब तक 470 प्रखंडों में समितियों का गठन हो चुका है। इसके तहत चार यूनियन का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जून तक सभी शेष प्रखंडों में समितियां बना ली जाएंगी। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज और गोदाम निर्माण के लिए प्रखंड स्तर की समितियों को अनुदान भी दिया जा रहा है, जिसमें 64 स्थानों पर स्वीकृति दी जा चुकी है। यह पहल राज्य में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।