बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
20-Mar-2025 02:38 PM
By Viveka Nand
Bihar Rera: रेरा बिहार की सख्ती का असर दिखने लगा है. एक रियर इस्टेट कंपनी ने 19 ग्राहकों को 28 लाख रू वापस किए हैं. इन आवंटियों का बिल्डर के पास 1.13 करोड़ रू बकाया था,जिनमें 25 फीसदी राशि वापस किया है.
रेरा बिहार की तरफ से बताया गया है कि विरेंद्र कुमार सिन्हा एवं अन्य द्वारा रियल एस्टेट फर्म ट्राइकलर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दायर अलग-अलग निष्पादन मामलों (Execution Case) में दोषी प्रमोटर ने उन्नीस पीड़ित आवंटीयों को करीब 28 लाख रुपये वापस कर दिए हैं। 19 मार्च को निष्पादन मामले की सुनवाई के दौरान रियल एस्टेट कंपनी के वकील ने अदालत को बताया कि 19 आवंटियों ने प्राधिकरण में निष्पादन मामला दायर किया है. कंपनी ने एकत्र कुल राशि का 25 प्रतिशत वापस कर दिया गया है। ट्राइकलर प्रॉपर्टीज पर उन पीड़ित आवंटियों का करीब 1.13 करोड़ रुपये बकाया है।
गौरतलब है कि मामले की पिछली सुनवाई के दौरान बिल्डर द्वारा यह वादा किया गया था कि अगली सुनवाई तक पीड़ित आवंटियों की मूल राशि का 25 प्रतिशत वापस कर दिया जायेगा ।इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी तथा एकल पीठ ने कंपनी को एक महीने के भीतर शिकायतकर्ताओं तथा अदालत को शेष राशि के पुनर्भुगतान योजना की प्रति प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बिल्डर द्वारा 2021 में दायर शिकायत मामलों में प्राधिकरण द्वारा पारित आदेशों का पालन करने में विफल रहने के बाद 2024 में रेरा बिहार में निष्पादन मामला दायर किया गया था। यदि प्रमोटर शिकायत मामलों में पारित आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो पीड़ित आवंटी निष्पादन मामले दायर कर सकते हैं। हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब किसी प्रमोटर ने पीड़ित आवंटियों को पैसे वापस किए हैं। इस साल जनवरी में सात प्रमोटरों ने रेरा बिहार में दायर किए गए निष्पादन मामलों में पीड़ित घर खरीदारों को 53 लाख रुपये वापस किए थे। उन मामलों की भी सुनवाई रेरा बिहार के अध्यक्ष की एकल पीठ ने की थी।