ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Bihar News: बिहार में अमेरिकी निवेश की संभावनाएं, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मिली US महावाणिज्य दूत

Bihar News: संयुक्त राज्य अमेरिका की महावाणिज्यदूत कैथी जाइल्स डियाज़ ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार में औद्योगिक विकास, विदेशी निवेश और अमेरिकी कंपनियों के व्यावसायिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।

24-Mar-2025 06:25 PM

By Viveka Nand

Bihar News: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास की महा वाणिज्य दूत कैथी जाइल्स डियाज़ ने आज बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा  से औपचारिक भेंट की. इस यात्रा के दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि ने बिहार के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और औद्योगिक विकास व निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात के दौरान बिहार में औद्योगिक क्षेत्रों तथा अमेरिकी कंपनियों के लिए व्यावसायिक अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक का प्रमुख उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों के लिए बिहार में व्यापारिक अवसरों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था। बातचीत में बिहार के वर्तमान औद्योगिक विकास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।                                            

महावाणिज्यदूत को बिहार में चल रही प्रमुख परियोजनाओं और विदेशी निवेश की स्थिति से अवगत कराया गया, जिसमें कोला और पेप्सी जैसी कंपनियों के निवेश और अन्य प्रमुख उद्योगों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं और उद्योग नीतियों की विस्तृत जानकारी भी इस चर्चा का मुख्य हिस्सा रही।

महावाणिज्यदूत श्रीमती डियाज़ ने बिहार की समृद्ध होती अर्थव्यवस्था की सराहना की और राज्य में शैक्षिक सहयोग की संभावनाओं में रुचि दिखाई। माननीय उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि बिहार की संभावनाएं अपार हैं, और अब बिहार को लेकर धारणा तेजी से बदल रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य बिहार का है और यह राज्य औद्योगिक निवेश के लिए पूरी तरह से तैयार है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की महावाणिज्यदूत और उद्योग मंत्री के साथ संगीता डे चंदा (आर्थिक विशेषज्ञ) एवं दीपा दत्ता (प्रबंधक, मीडिया और जन संचार) के साथ श्री निखिल धनराज निप्‍पानिकर] निदेशक उद्योग एवं निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम और श्री शेखर आनंद, निदेशक, तकनीकी विकास उपस्थित रहे।