रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
10-Feb-2026 12:44 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले 24 साल के नदीम इकबाल ने यह साबित कर दिया है कि सही सोच और डिजिटल समझ से अपने कारोबार को भी बड़ी पहचान दिलाई जा सकती है। जहां पिता अपने बेटे को डॉक्टर बनते देखना चाहते थे, वहीं नदीम ने Instagram Reels और स्मार्ट मार्केटिंग के दम पर अपने पिता के छोटे से मखाना कारोबार को 3 करोड़ रुपये महीने के स्टार्टअप में बदल दिया।
बिहार देश के कुल मखाना उत्पादन का करीब 85 प्रतिशत हिस्सा देता है। इसी संभावना को पहचानते हुए नदीम ने साल 2024 में ‘नेचर्स मखाना’ के नाम से एक संगठित B2B ब्रांड की शुरुआत की। इससे पहले उनके पिता मुहम्मद रईस पिछले 30 वर्षों से कटिहार में मखाने का पारंपरिक और असंगठित व्यपारियों से थोक व्यापार कर रहे थे, जिसमें बिचौलियों के कारण मुनाफा सीमित रह जाता था।
नोएडा से बीबीए की पढ़ाई के दौरान कॉलेज प्रोजेक्ट में मखाना मार्केट पर रिसर्च करते समय नदीम को इस सुपरफूड की असली क्षमता का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक कारोबार को आधुनिक रूप देने का फैसला किया। सबसे पहले सप्लाई चेन से बिचौलियों को हटाया और कटिहार के 50 से ज्यादा किसानों को सीधे जोड़ा। करीब 100 लोगों की टीम बनाकर कच्चे मखाने को पॉप करने, ग्रेडिंग और पैकिंग की व्यवस्थित प्रक्रिया शुरू की।
इसके बाद नदीम ने दिल्ली के खारी बावली में वेयरहाउस स्थापित किया और सेल्स टीम के जरिए बड़े ब्रांड्स और बिजनेस हाउसेज़ से सीधे संपर्क बनाया। इससे क्वालिटी और भरोसे का एक नया मानक तय हुआ। शुरुआत में बिजनेस 1 करोड़ रुपये प्रति माह तक पहुंचा, लेकिन असली ग्रोथ तब आई जब उन्होंने Instagram Reels को मार्केटिंग का जरिया बनाया।
आज ‘नेचर्स मखाना’ हर महीने 3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है। नदीम न सिर्फ अपने ब्रांड नाम से मखाना बेचते हैं, बल्कि अन्य कंपनियों के लिए व्हाइट लेबलिंग की सुविधा भी प्रदान करते हैं। यह कहानी मेहनत, इनोवेशन और डिजिटल क्रांति की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है।