बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
25-Mar-2025 07:20 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के औद्योगिक विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों का भव्य उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।
इस नई इकाई डी वेगा बांड का संचालन डी वी रंजन द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना में कुल 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है। इसके माध्यम से लगभग 250 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस तरह के उद्घाटन हो रहे हैं, यह बिहार पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। हमारी नीतियां बहुत आकर्षक हैं, और लोग निवेश कर रहे हैं। तीन इकाइयों का उद्घाटन हुआ और एक का शिलान्यास किया गया, जो एक बड़ी बात है।आने वाले समय में यह बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि बिहार बिज़नेस कनेक्ट के समय जो एमओयू साइन हुए थे उन्हीं में से तीन इकाइयों का आज उद्घाटन हुआ है और एक इकाई का शिलान्यास है । हमने पूर्व में जो काम किए हैं भविष्य में उसको साकार करने का प्रयास निरंतर जारी है।
इसी तरह, अन्य औद्योगिक इकाइयों की भी स्थापना हो रही है। एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड जिसकी ओनर अंजू सिंह होंगी , में 2.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे 53 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। वहीं, अनामिका की आइकॉन स्पाइरल इकाई में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 30 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही ज्ञानचान्दनी द्वारा संचालित नमस्ते इंडिया एनआईएफ़ प्राइवेट लिमिटेड में 350 करोड़ का निवेश किया गया जो लगभग 800 रोज़गार का अवसर देने वाला होगा।
इन इकाईयों में बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफार्म, स्पोर्ट्स और फैशन वियर, लैपटॉप और डेस्कटॉप के उपकरण के साथ डेरी उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। डीवी रंजन की मालकिन प्रियंका रंजन ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे यहीं के बने बैग लेकर स्कूल जायें। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हर गाँव से 50 बच्चे गोद लेंगे जो पहली बार जब स्कूल जाएँगे तो हमारा ही बैग लेकर जाएँगे।
वहीं एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओनर अंजू सिंह बताती हैं कि दिल्ली में पहले से वो काम करती हैं लेकिन बिहारी होने के नाते बिहार में भी काम करना चाहती हैं ताकि यहाँ की महिलाओं को रोज़गार मिल सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में वे यार्न निर्माण की फैक्ट्री लगायेंगे जिससे यहाँ के उत्पाद विदेशों तक पहुँच सके।
आइकॉन स्पाइरल के मालिक अनुपम ने बताया कि इस कंपनी के दोनों हीं मलिक बिहारी हैं तो बिहार के लिए कुछ करना उनका फ़र्ज़ बनता है। कहा कि इस इकाई को स्थापित करने की पीछे उनका उद्देश्य लोकल मैन्यूफ़ैक्चरिंग को बढ़ावा देना है । साथ ही उन्होंने कहा कि सह संस्थापिका अनामिका पहले से अफ़्रीका के बोत्स्वाना में ये व्यवसाय करती हैं लेकिन यहाँ स्थापित कर बिहार के कुशल युवा उद्यमियों के लिए रोज़गार के द्वार खोलना चाहती हैं।
नमस्ते इंडिया जो बिहार में नमस्ते बिहार लेकर आ रहा है उनके मालिक ने बताया कि पहले से हम बिहार में दस साल से मौजूद हैं दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में। उन्होंने बताया कि उनकी सारी प्रक्रिया बहुत जल्दी हो गई और सरकार की तरफ़ से उनके फैक्ट्री को स्थापित करने में कोई परेशानी नहीं आयी।यह औद्योगिक विस्तार न केवल स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए स्रोत खोलेगा, बल्कि बिहटा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जो इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे। बिहार में औद्योगिक विकास की नई लहर – बिहटा बन रहा है रोजगार और प्रगति का केंद्र