ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल

Bihar bus service: बिहार में 255 रूटों पर चलेंगे नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, 25 रूटों की पहली बार हुई पहचान – सरकार ने मांगी जनता की राय

Bihar bus service: बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने 255 रूट्स पर सार्वजनिक वाहन चलाने की योजना बनाई है, जिनमें 25 नए रूट भी शामिल हैं। अब आम लोग भी इस योजना पर राय दे सकते हैं।

21-May-2025 09:18 AM

By First Bihar

Bihar bus service: बिहार सरकार ने राज्य में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राज्य के 255 मार्गों पर सार्वजनिक यात्री वाहनों को चलाने की योजना तैयार की है। इनमें से 25 ऐसे नए मार्ग हैं जिन पर पहली बार यात्री वाहन चलेंगे, जबकि 230 पुराने रूटों में संशोधन किया जाएगा।


परिवहन विभाग ने इन सभी मार्गों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है और जनता से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यदि किसी व्यक्ति, वाहन मालिक  या संस्था को इन रूटों को लेकर कोई आपत्ति या राय देनी है तो वे विश्वेश्वरैया भवन, बेली रोड, पटना स्थित परिवहन विभाग में जाकर अपनी बात रख सकते हैं।


पहली बार चिन्हित किए गए 25 नए रूट

इन नए रूटों में पटना से फतुहा, बिहारशरीफ, गिरियक होते हुए रजौली, कटिहार से किशनगंज, बाराचट्टी से गया, सोभ से गया, भलूआ से गया, जयगीर से गया, बासविगहा से पटना जंक्शन, मुंडाछ से अगमकुआं और पटना जंक्शन, रघुनाथपुर बाजार से बेतिया, खोरा चौक से मुजफ्फरपुर, रक्सौल ढाला से मोतिहारी व कटगेनवा बॉर्डर, सेमरा बाजार से मुजफ्फरपुर, मटिअरवा बॉर्डर से बेतिया व मोतिहारी, छौड़ादानों से बेतिया, नोनेया से बेतिया, मुजफ्फरपुर, घोड़ासहन, और ताजपुर से पटना जैसे कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।


मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का हिस्सा

यह योजना 9 जुलाई 2024 को घोषित मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत राज्य के 2005 मार्गों की पहचान की गई थी। इन्हीं में से 255 मार्गों को इस चरण में प्राथमिकता दी गई है।परिवहन विभाग का मानना है कि इन नए रूट्स से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच यातायात और संपर्क बेहतर होगा, जिससे रोजगार, व्यापार और आवागमन में सहूलियत मिलेगी।