ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Anil Ambani Loan Fraud Case: अनिल अंबानी के खिलाफ ED ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, 3000 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

Anil Ambani Loan Fraud Case: अनिल अंबानी पर 3000 करोड़ के लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। अब वह कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। जांच में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

01-Aug-2025 08:49 PM

By FIRST BIHAR

Anil Ambani Loan Fraud Case: 3000 करोड़ रुपये से जुड़े कथित लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। अब अनिल अंबानी अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते।


ईडी की यह कार्रवाई उनकी कंपनियों के खिलाफ लगातार छापेमारी, धोखाधड़ी के आरोपों और एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा जारी समन के बाद सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों ने एक योजना के तहत सरकारी धन का दुरुपयोग किया और बैंकों को गुमराह किया।


ईडी के मुताबिक, 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से मिली करीब 3000 करोड़ रुपये की लोन राशि को गलत तरीके से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोन मंजूरी से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटरों से जुड़ी कुछ कंपनियों को पैसे भेजे गए थे, जिससे संदेह पैदा हुआ कि लोन देने वाली संस्था और उधार लेने वाली कंपनियों के बीच किसी तरह की साठगांठ हो सकती है। इसमें रिश्वत या किसी प्रकार के फेवर का लेनदेन भी शामिल हो सकता है।


जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि लोन प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई। कई दस्तावेजों को पीछे की तारीख में तैयार किया गया, बिना पूरी जांच के निवेश किए गए और बैंक की लोन नीति का भी उल्लंघन हुआ। ईडी अब अनिल अंबानी की कंपनियों और यस बैंक के प्रमोटरों के बीच संबंधों की गहराई से जांच कर रही है।