BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
24-May-2025 02:04 PM
By First Bihar
Agey loan scheme : ग्रामीण भारत में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने एक अहम योजना शुरू की है — आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY)। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़े सदस्यों को ₹6.5 लाख तक का बिना ब्याज ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वे वाहन खरीदकर गांवों में परिवहन सेवा शुरू कर सकें।
क्या है आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना?
AGEY योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। इसे केंद्र सरकार की प्रमुख योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में स्वस्थ, सुरक्षित और सुलभ परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके, साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी उत्पन्न हों।
योजना के प्रमुख लाभ
₹6.5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन स्वयं सहायता समूह के पात्र सदस्यों को प्रदान किया जाता है। यह लोन वाहन खरीदने के लिए होता है, जिससे SHG सदस्य गांवों में खुद की परिवहन सेवा शुरू कर सकें।इस योजना का मकसद है गांवों को कस्बों और शहरों से जोड़ना, जिससे ग्रामीण लोगों को बाज़ार, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों तक बेहतर पहुंच मिल सके।
ग्रामीण परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
AGEY के तहत अब तक कई स्वयं सहायता समूहों ने छोटे वाणिज्यिक वाहन खरीदकर स्कूल परिवहन, सवारी वाहन, और सामान ढुलाई सेवा शुरू की है। इससे महिलाओं को रोजगार, बच्चों को सुरक्षित यात्रा और गांवों को नई आर्थिक दिशा मिलने लगी है।
कैसे करें आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना जरूरी है। और आवेदन प्रक्रिया संबंधित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के माध्यम से की जाती है। बता दे कि पात्रता, दस्तावेज़ और लोन स्वीकृति की प्रक्रिया की जानकारी ब्लॉक/ग्राम पंचायत कार्यालय या SRLM ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है।