बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
19-Jul-2025 04:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने अपने उस विवादित बयान के लिए किसानों से माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मई-जून में ज्यादा हत्याएं इसलिए होती हैं क्योंकि किसानों के पास काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया, लेकिन अगर किसी को इससे ठेस पहुंची हो तो वे क्षमा प्रार्थी हैं।
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) मुख्यालय कुन्दन कृष्णन किसानों पर दिये अपने एक विवादित बयान को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने अपने उस बयान को लेकर किसानों से माफी मांगी है। वही मीडिया पर यह आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। दरअसल कुंदन कृष्णन पारस अस्पताल मर्डर केस पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मई, जून में हत्या ज्यादा होती है क्योंकि किसानों के पास काम नहीं होता। उन्होंने यह बाद इन डायरेक्ट रूप से कहा था जिसे लोगों ने समझा कि वे किसानों को लेकर यह बात कर रहे हैं कि किसान ही खाली बैठे समय में क्राइम करते हैं।
एडीजी के इस बयान को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई थी। विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के नेता चिराग पासवान ने भी इस बयान को लेकर हमला बोला था। कुंदन कृष्णन के इस बयान को लेकर हर कोई हैरान और परेशान था। उनके बयान को लेकर बिहार में बवाल मचा हुआ था। लोगों की इस नाराजगी के बाद कुंदन कृष्णन ने आज किसानों से अपने बयान को लेकर माफी मांगी है।
बिहार पुलिस के एक्स अकाउंट पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मेरी बातों के कुछ अंश को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया जिससे विवाद खड़ा हो गया है। किसानों को गलत बताना उनका मकसद नहीं था। वे किसानों का बहुत सम्मान करते हैं। हमारे देश के किसान भाई अन्नदाता का आपराधिक घटना से कुछ लेना देना नहीं है। वे हमेशा सम्मान के पात्र हैं और रहेंगे। कुंदन कृष्णन ने आगे कहा कि अपराधियों की जात या वर्ग नहीं होता। मेरे पूर्वज भी किसान थे और किसानों से मेरा गहरा संबंध है और किसानों के प्रति काफी आदर भाव है। यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंचा है तो खेद व्यक्त करता हूं..और इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
#BiharPolice #Bihar @IPRDBihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/S2u2JfAgWS
— Bihar Police (@bihar_police) July 19, 2025