LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
06-Jun-2024 06:21 PM
By Tahsin Ali
ARARIA: बिहार का प्रतिष्ठित पनोरमा ग्रुप अब अपने नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग करने जा रहा है। अररिया जिला मुख्यालय के शिवपुरी स्थित चन्द्रा चौक के पास बने नव-निर्मित पनोरमा ग्रुप एडं डी वाटिका साईट में प्रौजेक्ट की लॉन्चिंग आगामी 9 जून रविवार को किया जाएगा।
पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने गुरूवार को अररिया के शिवपुरी पनोरमा ग्रुप कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पनोरमा ग्रुप पूर्णिया में बने प्रोजेक्ट के ही तर्ज पर अररिया में भी हाईराईज आवासीय मकान (बिल्डिंग) बनाने का लक्ष्य रखा हैं, जिसकी लॉन्चिंग आगामी 09 जून 2024 रविवार को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिस तरह पनोरमा ग्रुप 2016 से अबतक पूर्णिया समेत कोसी-सीमांचल के हर तबके के लोगों को हर सुविधा से लैस आशियाना बनाकर बसाया है, उसी तरह अब महान आंचलिक कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की धरती अररिया में भी लोगों को घर बनाकर देने का मन बनाया हैं। इसके लिए पनोरमा ग्रुप के ऊपर विश्वास जताने के साथ उन्होंने 9 जून को प्रौजेक्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम में आने का अपील की।
बता दें कि पनोरमा ग्रुप पिछले साल 2016 से रियल इस्टेट के क्षेत्र में पूर्णिया से अपनी कार्य की शुरूआत की जो अब अररिया के बथनाहा-भंगही सुपौल के छातापुर में बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से पनोरमा पब्लिक स्कूल के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पनोरमा हॉस्पीटल का निर्माण कर क्षेत्र में अपना एक अलग नाम व पहचान बना लिया हैं। पनोरमा ग्रुप का कई और भी प्रोजेक्ट बनने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।