ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / भागलपुर जेल से दानापुर आकर रीतलाल यादव ने किया नामांकन, रामकृपाल यादव पर...

भागलपुर जेल से दानापुर आकर रीतलाल यादव ने किया नामांकन, रामकृपाल यादव पर बोला जमकर हमला

भागलपुर जेल में बंद आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव को भारी सुरक्षा में पटना लाकर दानापुर सीट से नामांकन दाखिल कराया गया। नामांकन के बाद उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर जमकर हमला बोला और जनता से दोबारा मौका देने की अपील की।

16-Oct-2025 05:28 PM

By First Bihar

PATNA: भागलपुर जेल में बंद रीतलाल यादव को भारीसुरक्षा के बीच आज पटना लाया गया। जहां दानापुर अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि रीतलाल यादव को लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए दानापुर से आरजेडी का उम्मीदवार बनाया है। रीतलाल यादव की पत्नी सिंबल लेने के लिए राबड़ी आवास पहुंची थी। जहां लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टिकट दिया। 


नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद रीतलाल यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद रामकृपाल यादव पर जमकर हमला बोला। दरअसल बीजेपी ने रामकृपाल यादव को दानापुर से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है। दानापुर में रामकृपाल यादव का रीतलाल यादव के साथ सीधा मुकाबला होगा। मीडिया से बातचीत करते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमारे अभिभावक हैं। पार्टी का बागडोर संभालने के लिए उनका आदेश मुझे मिला था। उन्होंने कहा कि हम चाहे किसी कोना में रहे जनता के माध्यम से बहन मीसा भारती और लालू प्रसाद यादव की मदद के लिए जरूर आएंगे। 


पूर्व सांसद रामकृपाल यादव हमला बोलते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि रामकृपाल यादव 27 साल आरजेडी में रहे और 10 साल एनडीए में रहे। दोनों जगहों उनको पद मिला। इतने दिन से वही है तो बाकी कार्यकर्ता कहां जाएगे। अन्य कार्यकर्ताओं को मौका कब मिलेगा? दानापुर की जनता का अधिकार कहां जाएगा? रीतलाल ने आगे कहा कि सबका अधिकार यही छीनेंगे क्या? एमपी,विधायक,प्रधान महासचिव,एमएलसी सब कुछ इन्हीं को चाहिए। बाकी लोग कहां जाएंगे? दानापुर की जनता मर गई है क्या? दानापुर की जनता की जमीन जिंदा है ना? दानापुर की जनता को अपना बेटा और अपना भाई चाहिए ना कि बाहरी व्यक्ति चाहिए. 


दानापुर दियारा क्षेत्र को हम यही मैसेज देना चाहेंगे कि सबसे पहले जब हम एमएलसी बने तो बिजली का व्यवस्था किया। जब हमें विधायक बने तो शेरपुर पुल से अप्रोच जोड़ने का काम किया। दियारा में मेरे लिए दो काम बचा है। वहां बड़ा मंडी खोलना है और 500 वेड का हॉस्पिटल खोलना है। बाकी जो बचा हुआ काम है उसे करने के लिए दानापुर की जनता हमें दोबारा मौका दें। बता दें कि रीतलाल यादव की पत्नी लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंची थी जहां उन्हें सिंबल दिया गया। सिंबल मिलने के बाद भागलपुर जेल से नामांकन के लिए रीतलाल यादव को पटना लाया गया। पटना पहुंचते ही दानापुर अनुमंडल कार्यलय में रीतलाल यादव को लाया गया जहां उन्होंने नामांकन पर्चा भरा। वहां पहले से भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थीं।

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट