पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Feb-2026 09:14 PM
By First Bihar
WEST CHAMPARAN:पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की खुद को बालिग बताते हुए कह रही है कि उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली है। वीडियो में लड़की साफ तौर पर यह कहती दिख रही है कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर या जबरन नहीं ले गया है, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़ा है।
उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता उस पर प्रेमी के साथ शादी नहीं करने का दबाव बना रहे थे। सिंदूर में दिख रही युवती अपने प्रेमी पति के साथ वीडियो बना अपने ही घरवालों को चेतावनी दे रही है। यह कह रही है कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष के लोगों को किसी प्रकार से परेशान किया गया तो वह अपने पिता और मायकेवालों के खिलाफ केस दर्ज कराएगी।
युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है, वायरल वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस वीडियो में मांग में सिंदूर लगाई युवती अपने प्रेमी के साथ दिख रही है। वह अपने पिता और मायकेवालों को चेतावनी देते हुए कह रही है।
मैं इनके साथ बहुत खुश हूं, इनके साथ तीन बार घर से भाग चुकी हूं। मेरे पति और इनके घरवालों को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार मेरा बाप होगा। इनके ऊपर केस करूंगी। मेरा बाप इनको झूठा केस में फंसाना चाहता है। मैं अपनी मर्जी से शादी की हूं इनके साथ बहुत खुश हूं। मैं इनको भगाकर लाई थी ये मुझे नहीं भगा कर लाए थे। यदि हम दोनों के पीछे जो भी पड़ेगा उसके खिलाफ केस करूंगी। हालांकि, अब तक इस संबंध में बैरिया थाना में आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता हैं।
बेतिया से संतोष की रिपोर्ट